सिसवा क्षेत्र में श्रावण मास का पहला सोमवार भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर और ग्रामीण इलाकों के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ग्रामसभा गेरमा स्थित प्राचीन बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर और हरपुर पकड़ी के प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर अभिषेक किया। दिनभर इन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-पूजन चलता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिसकर्मियों ने दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध व्यवस्था संभाली, जिससे पूरे दिन कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई। हरपुर पकड़ी के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र और मंदिर के स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त, नगर के श्रीरामजानकी मंदिर और प्राचीन ठाकुरद्वारा सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। श्रद्धालुओं के उत्साह और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच सावन में पहले सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में सावन के पहले सोमवार उमड़ी आस्था:हजारों भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












