महाराजगंज के फरेंदा में एक जर्जर मकान का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करना डंडवार खुर्द निवासी रंजीत कुमार को महंगा पड़ गया। रंजीत का आरोप है कि आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत सोशल मीडिया पर उठाने के बाद ग्राम पंचायत के सचिव और प्रधान प्रतिनिधि ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रंजीत कुमार ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने अपने जर्जर मकान का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी समस्या बताई थी कि पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार के साथ रहने में परेशानी हो रही है। रंजीत के अनुसार, फेसबुक पर वीडियो अपलोड होने की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत के सचिव नाराज हो गए। इसके बाद सचिव और प्रधान प्रतिनिधि ने कथित तौर पर रंजीत को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से भयभीत रंजीत ने फरेंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। रंजीत कुमार को धमकाए जाने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप दुबे ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि रंजीत आवास लेने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। फरेंदा थाना अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जर्जर मकान का वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा:सचिव व प्रधान प्रतिनिधि पर जान से मारने की धमकी का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












