श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत सिद्धनाथ पाल को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर की गई है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद रविवार देर रात सिद्धनाथ पाल इकौना देहात स्थित डॉ. आरके मिश्रा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभु नाथ पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प गोंडा जनपद के ग्राम देवरिया खास, पोस्ट खरगूपुर निवासी सिद्धनाथ पाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पिछड़ा वर्ग के हितों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सिद्धनाथ पाल सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त:राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मिली जिम्मेदारी, इकौना में स्वागत समारोह में जुटे सैकड़ों समर्थक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












