HomeHealth & Fitnessबदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से...

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को जनपद के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

बीएसए नवीन कुमार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी की अनुमति के अनुपालन में लिया गया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि शासन एवं विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और समयबद्ध कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। इनमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, ईको क्लब के अंतर्गत नोटिफिकेशन अपलोड, इंस्पायर अवार्ड आवेदन, अपर आईडी, यू-डायस तथा वृक्षारोपण से संबंधित जियो टैगिंग सहित अन्य विभागीय कार्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments