#बस्ती_न्यूज
गौर ब्लॉक क्षेत्र के पिपरा गोसाई गांव में अमर शहीद दया शंकर शुक्ल के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जटा शंकर शुक्ल अपने शुभचिंतकों के साथ पिपरा गोसाई पहुंचे थे। उन्होंने अमर शहीद दया शंकर शुक्ल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलकर ही देश और समाज की सच्ची सेवा संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी शहीद के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने शहीद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमर शहीद दया शंकर शुक्ल की पुण्यतिथि:ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES












