Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रंजीत ने मारी बाजी:मुंडेरवा बस्ती में 10...

जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रंजीत ने मारी बाजी:मुंडेरवा बस्ती में 10 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा स्थित गन्ना विकास इंटर कॉलेज में गुरुवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से कुल 10 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मुकाबला रंजीत और प्रिंस के बीच खेला गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें रंजीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी चयनकर्ता प्रभाकर ओझा और रमेश चंद्र गुप्ता ने निभाई। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अरविंद पांडे, विनोद कुमार, रितेश कुमार, इरफान अहमद, सौरभ कुमार, प्रवीन सिंह गौतम सहित विद्यालय के शिक्षकगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular