HomeHealth & Fitnessचीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन किया है जो चीनी के थोक व फुटकर विक्रेताओं अथवा डीलरों के बारे में जानकारी एकत्रित कर जमाखोरी एवं भंडारण करने वालो के खिलाफ आवश्यक अधिनियम एक्ट एवं अन्य विधिक धाराओं में कार्यवाही करेगी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजयेता सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी  द्वारा जनपद में चीनी के मूल्यों में कृत्रिम बढ़ोत्तरी, जमाखोरी एवं कालाबाजारी को पूर्णतया रोकने के लिए राज्य वस्तु एवं सेवा कर  विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अधिकारियों व निरीक्षकों को शामिल करते हुए एक त्रि-विभागीय संयुक्त सघन जांच टीम को निर्देशित किया गया है।

जनपद के समस्त चीनी थोक विक्रेताओं एवं डीलरों की सूची तैयार कर जनपद के समस्त थोक विक्रेताओं एवं उनके भण्डारण गृहों का औचक भौतिक सत्यापन करेगी। 

सत्यापन के दौरान डीलरों की वास्तविक स्टॉक स्थिति, खरीद-बिक्री रजिस्टर तथा भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज विवरण का मिलान किया जाएगा। यदि जांच के दौरान कोई भी थोक विक्रेता अथवा डीलर निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखता हुआ पाया गया,या उसके द्वारा पोर्टल पर गलत जानकारी दी गई अथवा चीनी के दामों में अनुचित बढ़ोत्तरी व जमाखोरी का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक विधिक धाराओं के अंतर्गत कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular