Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा चौराहे पर फल विक्रेता से 26 हजार चोरी:बातों में उलझाकर जेब...

महादेवा चौराहे पर फल विक्रेता से 26 हजार चोरी:बातों में उलझाकर जेब काटकर ले गए बदमाश

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 3:30 बजे एक फल विक्रेता से 26 हजार रुपये की चोरी हो गई। महादेवा चौराहे पर बनकटी रोड पुलिस चौकी के सामने दुकान लगाए रंगीलाल सोनकर को बातों में उलझाकर यह वारदात हुई। बताया गया कि रंगीलाल सोनकर अपनी दुकान पर फल बेच रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनसे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने रंगीलाल को बताया कि उनके शरीर पर कोई कीड़ा रेंग रहा है। उसकी बातों में आकर रंगीलाल ने अपना हल्का कुर्ता उतारकर नीचे रख दिया। इसके बाद आरोपी ने रंगीलाल से एक दर्जन केले लाने को कहा। जैसे ही रंगीलाल केला देने के लिए दुकान में दूसरी जगह गए, आरोपी ने मौका पाकर उनकी जेब काट दी। जेब में रखे करीब 26 हजार रुपये लेकर वह फरार हो गया। घटना के बाद फल विक्रेता रंगीलाल सोनकर को चोरी का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular