HomeHealth & Fitnessएआई उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन

एआई उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन

लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में बिजनेस स्कूल, मुंबई के सहयोग से शुक्रवार को एआई-पावर्ड स्टडी टूल्स के उपयोग पर एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता नितेश श्रीवास्तव, परामर्शदाता एवं संस्थापक, ब्रेन बॉट ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एआई की सहायता से पढ़ाई, नोट्स बनाने, अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करने तथा विषयों को सरल ढंग से समझने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नोटबुक एमएम और जेमिनी जैसे एआई उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन क्विज आयोजित की गई,जिसमें सफल प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एआई आधारित अध्ययन उपकरणों के प्रभावी एवं रचनात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular