#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के हरैया स्थित पकड़ी चौहान गांव को राम-जानकी मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हाल की बारिश के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर, किसान और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से बच्चों को स्कूल जाने में खासी दिक्कत होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आला-अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को दैनिक आवागमन में हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पकड़ी चौहान-राम-जानकी मार्ग खस्ताहाल:राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी
RELATED ARTICLES












