पनियरा थाना क्षेत्र के करमहिया चौराहे के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लकी हार्डवेयर के सामने हुई, जब पनियरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान नगर पंचायत पनियरा निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल अग्रहरि पुत्र फूलचंद के रूप में हुई है। छोटेलाल अग्रहरि पनियरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश जायसवाल के चालक के तौर पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, छोटेलाल गुरुवार को किसी काम से बाइक से गांगी बाजार गए थे। काम निपटाकर वे बाइक से पनियरा लौट रहे थे। करमहिया चौराहे के पास लकी हार्डवेयर के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल छोटेलाल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल की बाइक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात व्यवस्था में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार घायल:प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, चालक फरार
RELATED ARTICLES












