Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत:बोले- शिक्षक धर्म...

लक्ष्मीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत:बोले- शिक्षक धर्म ईमानदारी से निभाएं


लक्ष्मीपुर विकासखंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में शुक्रवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुदामा का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण किया और स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ सुदामा ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व अपने शिक्षक धर्म का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पालन करना है। उन्होंने जोर दिया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए सभी शिक्षक सक्रिय भूमिका निभाएं। बीईओ ने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों का नियमित नामांकन कराने और उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो। बीईओ सुदामा ने डीबीटी, निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम और एफएलएन को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिक्षक युवा हैं, इसलिए उनसे अपेक्षा है कि वे नवीन शिक्षण पद्धतियों का उपयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं। साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच सहयोग एवं समन्वय की भावना हमेशा बनी रहेगी। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रभुनाथ गुप्त, सुदामा चौहान, दिनेश यादव, डॉ. डी.एन. राव, सज्जाद, विपिन चंद्र पटेल, अरुण कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्य, राकेश अग्रहरि, सुनील प्रजापति, चंद्रप्रकाश, प्रकाश चंद, शिवचरण, जयदयाल और वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments