Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिलखांव में विधायक ने मृतक के परिजनों से की मुलाकत:सड़क हादसे में...

पिलखांव में विधायक ने मृतक के परिजनों से की मुलाकत:सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को दी सांत्वना

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने पिलखांव गांव का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 28 वर्षीय संदीप प्रजापति के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। यह दुर्घटना बुधवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बसहवा अंडरपास के पास हुई थी। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें संदीप प्रजापति भी शामिल थे। विधायक चौधरी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments