#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में पोखरा-पोखरनी मार्ग पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है। यह घटना चंदोताल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, घायल हुए लोग नगर थाना क्षेत्र के नगहरा गांव निवासी मोहम्मद हदीस की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे के दिन वे किसी काम से ई-रिक्शा से पोखरा बाजार की ओर जा रहे थे, तभी रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता प्रदान की। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थान एक अंधा मोड़ है, जहां आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा न लग पाने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ दिन पहले भी इसी मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अंधे मोड़ पर संकेतक लगाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल:पोखरा-पोखरनी मार्ग पर हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












