HomeHealth & Fitnessबिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर...

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। डीएम ने बिना फिटनेस व परमिट के स्कूली वाहनों का संचालन तत्काल बंद कराने, ओवरलोडिंग रोकने तथा अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में नाबालिग व बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, राष्ट्रीय राजमार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए गए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments