HomeHealth & Fitnessजुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

 अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में पूर्णांक 125 में 125 अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यशैली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह गौरवपूर्ण सफलता पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह के कुशल नेतृत्व, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक  द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा कर उसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करना, मौके पर जाकर तथ्यों का सत्यापन करना तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी कार्यप्रणाली का प्रमुख आधार रहा है।
आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  हरेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में जनपद की आईजीआरएस व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किया गया। उनके निर्देशन में शिकायतों की नियमित समीक्षा, लंबित प्रकरणों की मॉनिटरिंग तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
इस उपलब्धि में आईजीआरएस सेल में कार्यरत महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, आरक्षी प्रदीप, आरक्षी मनीष, म0आरक्षी पूजा एवं म0आरक्षी ज्योति द्वारा किए गए सतत परिश्रम, समन्वय एवं प्रभावी अनुश्रवण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आईजीआरएस सेल द्वारा प्रत्येक शिकायत की निरंतर मॉनिटरिंग, संबंधित थाना एवं शाखाओं से समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। कोतवाली अकबरपुर, कोतवाली टाण्डा, थाना जलालपुर, थाना अहिरौली, थाना हंसवर, थाना इब्राहिमपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, थाना आलापुर, थाना जहांगीरगंज, थाना कटका, थाना महरुआ, थाना मालीपुर, थाना जैतपुर, थाना भीटी तथा थाना बेवाना,थाना बसखारी,थाना अलीगंज के द्वारा प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनशिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कर जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments