HomeHealth & Fitnessआगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर पीआरवी...

आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर पीआरवी कर्मियों की बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह* द्वारा पीआरवी कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतर्क एवं सक्रिय रहकर ड्यूटी का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही सभी पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular