Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिलौला में स्कूल मार्ग पर गंदगी:छात्राओं-शिक्षकों को जलभराव और बदबू के बीच...

गिलौला में स्कूल मार्ग पर गंदगी:छात्राओं-शिक्षकों को जलभराव और बदबू के बीच गुजरना पड़ रहा


श्रावस्ती के गिलौला स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। गंदगी, बदबू और जलभराव के बीच छात्राओं और शिक्षकों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों और छात्राओं का आरोप है कि रास्ते पर खुले में शौच और जगह-जगह फैले कूड़े के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में जलभराव ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। छात्राओं ने बताया कि गंदगी की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कूड़े का उचित निस्तारण नहीं किया गया है। उनका दावा है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई के लगातार दावे किए जा रहे हैं, तो स्कूल जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति इतनी खराब क्यों है? छात्राओं और विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular