Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाबा मोक्षेश्वर नाथ मंदिर के सामने जलकुम्भी का अंबार:सफाई व्यवस्था फेल, श्रद्धालुओं...

बाबा मोक्षेश्वर नाथ मंदिर के सामने जलकुम्भी का अंबार:सफाई व्यवस्था फेल, श्रद्धालुओं में नाराजगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड स्थित खखरा अमानाबाद गांव में बाबा मोक्षेश्वर नाथ मंदिर के सामने कुआँनों नदी में जलकुम्भी का भारी अंबार लगा हुआ है। इस कारण मंदिर परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मंदिर के सामने जलाशय में जलकुम्भी लगातार बढ़ती जा रही है। जलकुम्भी ने पानी के बड़े हिस्से को ढक लिया है, जिससे जलाशय की स्थिति बिगड़ रही है। जिम्मेदार विभागों द्वारा इसकी सफाई के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। खखरा अमानाबाद के प्रधान संजय गोस्वामी ने बताया कि जल्द ही सफाई का कार्य करवाया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular