Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अंडगवा-भौसावाँ सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे:आवागमन में स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को...

अंडगवा-भौसावाँ सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे:आवागमन में स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को परेशानी


श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक में अंडगवा और भौसांवां गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। इससे स्थानीय निवासियों, खासकर स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामवासियों के अनुसार, बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह पानी में डूब जाती है। इससे दोनों गांवों के लोगों, स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों का आवागमन लगभग असंभव हो जाता है। बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी बाधित होती है, क्योंकि वे स्कूल नहीं जा पाते। इसके अतिरिक्त, जिन किसानों की खेत इस रास्ते पर हैं, उन्हें भी अपनी फसलों तक पहुंचने और खेती करने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजेश कुमार, सूरज सिंह, अर्पित, सर्वेश वर्मा, सरवन, इंद्रसेन, रामधुन और मुने यादव सहित कई ग्राम पंचायत वासियों ने शासन-प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि स्कूली छात्रों और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular