महराजगंज के फरेंदा स्थित आवास पर आयोजित जनतादर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध तरीके से प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान बताया गया कि जनता की समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याण, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। जनतादर्शन कार्यक्रम इसी जनसेवा और जनविश्वास की भावना को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जनतादर्शन में सुनीं गईं समस्याएं:फरेंदा में अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












