HomeHealth & Fitnessअभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों एवं अभियोजन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने महिला अपराध, गैंगस्टर एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों और विवेचकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायालय में साक्ष्य एवं गवाहों की समयबद्ध प्रस्तुति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक वानिकी, खाद्य सुरक्षा, बाट-माप एवं जिला पूर्ति विभाग से जुड़े लंबित वादों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने तथा सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular