HomeHealth & Fitnessमोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर...

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

मिश्रिख/सीतापुर। सांसद अशोक रावत के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बनने पर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
 लमिश्रिख-नैमिष आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाये और आतिशबाजी छोड़ी। सांसद के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। स्वागत की कड़ी में नहर चौराहे, अस्पताल चौराहे और तहसील चौराहे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा जहां लोगों ने माल्यार्पण कर और पुष्प वर्षा करके अपने सांसद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद विकास खंड मिश्रिख के सामने स्थित रंजना डायमंड होटल में भाजपा नेता भास्कर मिश्रा द्वारा एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने सांसद अशोक रावत को फूल-मालाएं पहनाकर अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष देहात जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय, अंकित शुक्ला, विवेक सिंह, अंकुर सिंह और सोनू सागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments