HomeHealth & Fitnessफतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक...

फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को समन्वय बनाकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भांग की दुकानों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां केवल भांग की ही बिक्री हो। यदि अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या दुरुपयोग की सूचना मिले तो तत्काल साझा कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मार्ग में पड़ने वाली शराब एवं मदिरा की दुकानों को तिरपाल से ढककर रखा जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला विद्यालय निरीक्षक, ड्रग इंस्पेक्टर, आबकारी निरीक्षक तथा समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments