#बस्ती_न्यूज
बस्ती नगर पंचायत गनेशपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड स्थित चैनपुर मोहल्ले के काली मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का शुक्रवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई गांवों के लोगों ने सामूहिक भंडारे में सहयोग किया और मां काली को धार चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ था। समापन के अवसर पर मंदिर में क्षेत्र की सुख-शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया गया। पंडित प्रेम नारायण शुक्ल ने पूजा संपन्न कराई। शाम को कीर्तन का आयोजन भी हुआ। मुख्य यजमान नंदलाल गुप्ता और राधेश्याम ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रामवृक्ष यादव, जितेंद्र यादव, कुलदीप, राघवेंद्र, रामभारत, पवन गुप्ता, धर्मेंद्र, राम प्रसाद, आकाश, महेंद्र कुमार, राजमणि, महेंद्र गुप्ता, कुलदीप यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चैनपुर के काली मंदिर में अखंड रामायण पाठ संपन्न:भंडारे के साथ हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
RELATED ARTICLES












