Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू का जलस्तर बढ़ा, विक्रमजोत के दर्जनों गांव बाढ़ से:ग्रामीणों को आवागमन...

सरयू का जलस्तर बढ़ा, विक्रमजोत के दर्जनों गांव बाढ़ से:ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, फसलें डूबीं

#बस्ती_न्यूज

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गांवों के चारों ओर पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों और किसानों को विशेष परेशानी हो रही है, और कई स्थानों पर लोगों को आने-जाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ का पानी गांवों के आसपास भर जाने से बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में भी काफी कठिनाई हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बाढ़ के कारण पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। बांध और नदी के बीच स्थित कई इलाकों में धान सहित अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से कल्यानपुर, पड़ाव, चांदपुर, संदलपुर, बड़ागांव, त्रिलोकपुर, बेतावा, खेमराजपुर, शम्भूपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी दूबे, लकड़ी पांडेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, माझा किता अव्वल और पूरे चेतन सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में पानी भर जाने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular