#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत गंधरिया फैज में रवि अव्वल पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर मदरसों और घरों में झंडे लगाए जा रहे हैं और सजावट का काम जारी है। स्थानीय निवासियों वासित अली खान, समीम खान, सोनू, सजाउद्दीन, मोहम्मद हसन और मोहम्मद खान ने बताया कि आने वाली 25 तारीख को रवि अव्वल का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए सजावट का काम धीरे-धीरे शुरू हो गया है। रवि अव्वल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने का नाम है। इस महीने की 12वीं तारीख को पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जाता है, जिसे ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या मौलिद भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह पर्व बेहद खास और पवित्र माना जाता है। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म इसी महीने की 12 तारीख को हुआ था। इस दिन कई जगहों पर भव्य जुलूस, जिन्हें जुलूस-ए-मोहम्मदी कहा जाता है, निकाले जाते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में रवि अव्वल की तैयारी शुरू:मदरसों और घरों में सजावट का काम जारी, 25 को पर्व
RELATED ARTICLES












