Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जरही प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद, शिक्षक अनुपस्थित:खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल-स्टाफ...

जरही प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद, शिक्षक अनुपस्थित:खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल-स्टाफ की जानकारी नहीं

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत, बस्ती। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के जरही प्राथमिक विद्यालय में महीनों से शिक्षक अनुपस्थित हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। 22 जुलाई, शनिवार को मीडिया पड़ताल में यह जानकारी सामने आई। विद्यालय में दो अध्यापकों की तैनाती है, जिनमें प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद और सहायक अध्यापिका दिव्या सिंह शामिल हैं। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले ये शिक्षक कभी-कभार आते थे, और उनके आने पर शिक्षामित्र सीमा भी उपस्थित होती थीं। हालांकि, अब महीनों से कोई भी शिक्षक विद्यालय नहीं आया है। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे विद्यालय परिसर में इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। इस दौरान, विद्यालय में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चार-पांच बच्चों को पढ़ाती हुई मिलीं, जिन्होंने एक तरह से विद्यालय की कमान संभाल रखी है। इस स्थिति को लेकर ग्रामवासियों में असंतोष है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (SDI) बड़कऊ वर्मा से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वे इसकी जांच करवाएंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular