Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हजारों कांवड़िए 65 किमी पैदल चलकर सिसवा पहुंचे:त्रिवेणी धाम से गंगाजल लेकर...

हजारों कांवड़िए 65 किमी पैदल चलकर सिसवा पहुंचे:त्रिवेणी धाम से गंगाजल लेकर शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक


हजारों कांवड़िए रविवार को सिसवा कस्बे में पहुंचे। ये कांवड़िए सावन के अंतिम सोमवार को हरपुर पकड़ी स्थित बहुरहवा बाबा मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर आए थे। उनके ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। कांवड़ियों की टोलियां शनिवार सुबह सिसवा कस्बे के आसपास के गांवों से नेपाल के त्रिवेणी धाम के लिए रवाना हुई थीं। वहां से गंगाजल भरने के बाद रविवार को उनकी वापसी शुरू हुई। 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर ये कांवड़िए शाम तक सिसवा पहुंचे। यात्रा के दौरान वे शिव भजनों पर नाचते-गाते रहे। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने कांवड़ियों के लिए जगह-जगह मिष्ठान, जलपान और भंडारे की व्यवस्था की थी। प्रमोद जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, गिरधारी केडिया, अशोक बंका, अजय सिंह सहित कई लोगों ने इन व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद कांवड़िए इन्हीं स्थानों पर रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार तड़के सुबह ये कांवड़िए हरपुर पकड़ी स्थित बहुरहवा बाबा धाम के लिए रवाना होंगे, जहां वे भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न करेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा, नगर चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश, उपनिरीक्षक राहुल कुमार राय, महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और अन्य पुलिसकर्मी कस्बे में निगरानी कर रहे थे ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular