निचलौल क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बिना वैध लाइसेंस के भारी वाणिज्यिक वाहन चलाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। थाना निचलौल के प्रभारी योगेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 228/2026, धारा 281/105/324(4) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। राहुल कुशवाहा जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर का निवासी है। ड्राइविंग लाइसेंस की जांच पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को राहुल कुशवाहा अपने पिता के साथ स्वयं थाना निचलौल पहुंचा था। उसके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच में पाया गया कि वह व्यवसायिक अथवा परिवहन श्रेणी के वाहन चलाने के लिए वैध नहीं था। इसके बावजूद, आरोपी पर डंपर संख्या UP53 JT 5551 को हाईवे पर तेज और लापरवाही से चलाने का आरोप है। इस दुर्घटना में पंचमा गांव निवासी रवि पुत्र रामव्यास, शनि पुत्र रामक्यास और विवेक पुत्र स्वर्गीय संतोष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं चौथे मृतक रिकेश पुत्र श्रीपत वियार, निवासी गोगहरा, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर की भी दुर्घटना में जान चली गई। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत पुलिस ने आरोपी राहुल कुशवाहा को 22 अगस्त को दोपहर 12:10 बजे थाना निचलौल परिसर से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में डंपर हादसे में चार युवकों की मौत:वांछित चालक गिरफ्तार, बिना वैध लाइसेंस चला रहा था वाहन
RELATED ARTICLES












