महराजगंज जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। ओपीडी और अन्य चिकित्सा सेवाओं में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। उल्टी-दस्त, टाइफाइड और विभिन्न मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों में पेट संबंधी समस्याओं के साथ बुखार, कमजोरी और मौसम में बदलाव से होने वाली अन्य परेशानियां भी शामिल हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई मरीजों को गहन चिकित्सकीय जांच और उपचार की आवश्यकता पड़ रही है। डॉक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी। डॉ. कुमार ने यह भी कहा कि उल्टी-दस्त, तेज बुखार या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों का चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी:मौसमी बीमारियों के मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे
RELATED ARTICLES












