सिसवा नगर में सावन माह के अंतिम सोमवार को हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा धाम में कांवड़ यात्रा और मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार दोपहर से ही नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे, भजन संध्या, भव्य जागरण, शिव-पार्वती की झांकियों और कांवड़ियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों की आवाजाही रहेगी और नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहेगा। श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शाम 6 बजे से विशाल भंडारा, झांकी और जागरण का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में फोक भारत-पॉप स्टार नीरज कुमार ‘निराला’, राजेश रौनक और उमेश उमंग भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। कोलकाता के सुशील दादा द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। जायसवाल नगर स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में ‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ कार्यक्रम के तहत विशाल भंडारा, भव्य जागरण और आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी जागरण पार्टी के पूर्वांचल स्टार लक्ष्मण मौर्य अपनी प्रस्तुति देंगे। कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था श्री शिव मंदिर जायसवाल नगर के अलावा सिल्वर फिनिक्स मैरिज हॉल, कोठीभार में भी की गई है। गांधी नगर वार्ड में वनसप्ति देवी मंदिर और आयोजक अशोक बंका द्वारा एक बगीचे में विशाल भंडारे के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन गायक पंकज सोनी और अंजली गोंड भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस स्थान पर भी कांवड़ियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने जानकारी दी कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, भजन-संगीत, झांकी और रात्रि विश्राम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन धार्मिक आयोजनों को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने शिवभक्तों से बड़ी संख्या में पहुंचकर भंडारे, जागरण और झांकियों में शामिल होने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा:रविवार को अपराह्न से ही भंडारे, जागरण और झांकियों का होगा आयोजन
RELATED ARTICLES












