HomeHealth & Fitnessगोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम...

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

लखनऊ। एसबीआई अफसर की बैंक मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मारने मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से कई अहम तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों के पैनल ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पहले पत्नी दिव्या मिश्रा, फिर मानस बाजपेयी और उसकी बहन शीबा का पोस्टमॉर्टम किया गया।

पीएम रिपोर्ट में दिव्या और शीबा के सिर में गोली फंसी मिली, जबकि मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिव्या के चेहरे और सिर पर चोट के छह निशान भी आए हैं। इससे स्पष्ट हुआ कि गोली मारने से पहले दोनों के बीच हाथापाई या संघर्ष हुआ था। बैंक अफसर, उसकी बैंक मैनेजर पत्नी और बहन का शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले तीनों का केजीएमयू में एक साथ पोस्टमॉर्टम किया गया।

बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा का शव उनके जीजा भरत यादव और ममेरे भाई मयंक दीक्षित पहले घर ले गए। इसके बाद शव को बैकुंठ धाम ले जाया गया। वहां दिव्या का अंतिम संस्कार किया गया। बैंक अफसर मानस बाजपेयी और बहन शीबा बाजपेयी के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके मामा और ममेरे भाई सीधे बैकुंठ धाम ले गए। वहां दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पहले दिव्या और फिर डेढ़ घंटे बाद मानस और शीबा का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने उस ऑटो चालक मुकेश कुमार सरोज से भी पूछताछ की है, जो वारदात के समय मानस के साथ था। चालक के अनुसार, बैंक के बाहर दिव्या को गोली मारने के बाद मानस ने उसे गन पॉइंट पर घर तक छोड़ने के लिए मजबूर किया था। दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर कर रखा था और उसी दिन (18 अगस्त को) मामले की सुनवाई हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क किया है। पुलिस ने पूछा है कि कोर्ट परिसर में मानस और दिव्या के बीच किसी तरह की बहस या विवाद तो नहीं हुआ था। इसके लिए कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular