HomeHealth & Fitnessअटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों...

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा।
जिसका मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर बायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में युवती द्वारा भी धक्का मुक्की करते दिखाई दे रहा है। 
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रामा सेंटर चौकी प्रभारी व कांस्टेबल वहाँ पहुँच गये। और कुछ यूवको को हिरासत में ले लिया।
गौरतलब है, अगर अटल पार्क के बाहर पुलिस की व्यवस्था नही की गई तो कभी भी इस तरह की घटना घटित हो सकती है। इतना ही नही राष्ट्रीय पर्व व रविबार की छुट्टी वाले दिन पार्क में आने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। और उन्हें लेकर आने वाले वाहनों जिसमे बाइक व ई रिक्शा भी पार्क के बाहर खड़े रहते है। जिसकी बजह से पार्क के बाहर जाम जैसी स्थिति हो जाती है। और रोगियों को उपचार के लिये लाने ले जाने वाली एम्बुलेन्स उस जाम में फंस जाती है। जिनको निकालने के लिये मेडिकल कॉलेज के गार्डों को कड़ी मसक्कत करनी पड़ती है। 
नगर निगम व मेडिकल कॉलेज ने पार्क के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के लिये कोई व्यवस्था नही की है। जिसकी बजह से आये दिन अव्यवस्थित हालात दिखाई देते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular