श्रावस्ती के हरिहरपुर रानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर अपने विचार साझा किए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने छात्राओं की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय तथा अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी छात्राओं की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा, अनुशासन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अभिभावकों को दी गई। बैठक के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी और सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अभिभावकों ने खूब सराहना की। बैठक में प्रधानाचार्य कैसर जहां सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अभिभावक बैठक:छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन पर चर्चा; अभिभावकों ने दिया सहयोग का भरोसा
RELATED ARTICLES












