Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिया समुदाय का काफिला महमूदाबाद से लौटा:72 ताबूत जुलूस में शामिल होकर...

शिया समुदाय का काफिला महमूदाबाद से लौटा:72 ताबूत जुलूस में शामिल होकर नासिरगंज वापस


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे से शिया समुदाय का एक विशाल काफिला महमूदाबाद के ऐतिहासिक अज़ादारी कार्यक्रम में शामिल होकर सकुशल वापस लौट आया है। 8 रबी-उल-अव्वल को यह काफिला 107 किलोमीटर की दूरी तय कर आज रात ठीक 9:30 बजे नासिरगंज पहुँचा। काफिला आज सुबह नासिरगंज से रवाना होकर महमूदाबाद पहुँचा था, जहाँ उसने ’72 ताबूत के जुलूस’ में शिरकत की। इस भव्य जुलूस में कर्बला के 72 शहीदों के शबीह-ए-ताबूत, अलम-ए-मुबारक, जुल्जनाह और शहज़ादा अली असगर (अ.स.) का गहवारा बरामद किया गया। नासिरगंज के अज़ादारों और नौहाख्वानों ने जुलूस में शामिल होकर बेहद गमगीन माहौल में नौहाख्वानी और सीनाज़नी (मातम) करते हुए बारगाहे हुसैनी में पुरसा पेश किया। महमूदाबाद में मजलिस, जुलूस और अज़ादारी के कार्यक्रम पूरे होने के बाद काफिला वापस नासिरगंज के लिए रवाना हुआ। अपने वतन पहुँचने पर स्थानीय मोमिनीन ने अज़ादारों का खैर-मकदम किया और उनके बुलंद जज़्बे की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular