HomeHealth & Fitnessबैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया...

बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शनिवार शाम को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटना सुदामा नगर स्थित स्मृति द्वार के यहां एक मकान की है। यहां पर बैटरी का कुछ काम किया जा रहा था और यहां पर बैटरियां रखी हुई थी। मौके पर पहुंचे एसआई शिवनारायण शर्मा ने बताया कि ग्राउंड से लेकर दूसरी मंजिल तक माल भरा हुआ था।

इसमें पुष्टा, कार्टुन, बैटरियां हैं। यह रहवासी इलाका है। हालांकि, जहां पर यह घटना हुई है, वहां कोई नहीं रहता था। मकान मालिक पास ही में रहते हैं।

एसआई शर्मा ने बताया कि यहां पर बैटरी के काम के दौरान अचानक बैटरी में आग लग गई। जिसके बाद आग फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई। यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा हॉल था, जहां पर बैटरी संबंधित काम किया जा रहा था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular