कोल्हुई थाना परिसर में आगामी बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने की। इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने सभी उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की सलाह दी। थाना अध्यक्ष ने किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बारावफात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। पुलिस टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त करेंगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और क्षेत्र में शांति, भाईचारा तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बारावफात पर कोल्हुई थाना अध्यक्ष ने की पीस कमेटी बैठक:शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाहों से बचने को कहा
RELATED ARTICLES












