श्रावस्ती। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा 10 व 12 (नवीनीकरण) के छात्रों द्वारा 11 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु तिथि निर्धारित की गई है तथा 29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार लिंक बैंक खातों अंतरित की जाएगी।
कक्षा 10 एवं 12 में अध्ययनरत (नवीनीकरण) के छात्र/छात्रायें 25 अगस्त 2026 से पूर्व अपने आवेदन पत्रों का नवीनीकरण करा लें, ताकि उनको 02 अक्टूबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी कर कमलों द्वारा छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान उनके आधार सीडेड बैंक खाता में अंतरित किया जा सके।












