महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपुर खुर्द निवासी केशव यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, केशव यादव अपनी मोटरसाइकिल से मिठौरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में मधुबनी गैस एजेंसी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस और अन्य साधनों की मदद से घायल केशव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद केशव यादव को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान:मधुबनी गैस एजेंसी के पास हुआ हादसा, बाइक बिजली के पोल से टकराई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












