संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पावन जन्मस्थल की मिट्टी युक्त कलश यात्रा का शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और ‘संत रविदास महाराज की जय’, ‘गुरु गोरक्षनाथ की जय’ जैसे जयघोषों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान संत रविदास जी के बताए समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कलश यात्रा का पहला स्वागत चेहरी स्थित कुकुरगाढ़े दुर्गा मंदिर पर हुआ। यहां सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने श्रद्धापूर्वक कलश को अपने सिर पर धारण कर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद यात्रा नगर क्षेत्र में पहुंची, जहां नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत किया। जिला महामंत्री बबलू यादव ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से समाज को एकता, सदाचार और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और समरसता का अभियान है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता समाज को नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष एवं यात्रा के प्रभारी आकाश गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, प्रमोद पासवान, राजेंद्र पटेल, प्रधान कमलेश वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, चौक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मधेशिया, छोटे जायसवाल, राकेश अग्रहरी, राधेश्याम कन्नौजिया, डॉ भिखारी कन्नौजिया, सभासद त्रिभुवन गुप्ता, सोनू पांडेय, राकेश गौड़, मुद्रिका हिंदुस्तानी, परशुराम जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल और अजय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत और कलश पूजन किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में गुरु रविदास जन्मस्थल की मिट्टी कलश यात्रा:सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत, विधायक ने किया पूजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












