श्रावस्ती जनपद के सिरसिया ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सिटकहवा के मजरा बन्ठिहवा गांव में शुक्रवार रात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदरसा गौशे आजम में 12 रबी उल अव्वल की आठवीं तारीख के अवसर पर हुआ। इस दौरान भव्य जलसे के साथ सीरत-उल-नबी कॉन्फ्रेंस और मिलाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रूहानी महफिल में नात-ओ-मनकबत पेश की गई। वक्ताओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। हाफिज मोहम्मद ईशराक, मौलाना रियाजउद्दीन खान, हाफिज मोहम्मद आसिफ और हाफिज हिसामुद्दीन खान सहित कई नातख्वान और ओलमा-ए-किराम ने कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रहें हैं। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक लोगों का आना जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने जलसे में शामिल होकर तकरीरें सुनीं और नात-ए-पाक का आनंद ले रहे हैं। आयोजन के लिए मदरसा परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम देर रात तक चलने की उम्मीद जताई गई।
बन्ठिहवा गांव में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन:सीरत-उल-नबी कॉन्फ्रेंस में उमड़ी भीड़, पैगंबर साहब की शिक्षाओं पर रोशनी
RELATED ARTICLES












