श्रावस्ती जनपद के इकौना-पयागपुर मार्ग पर खजुरार के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बलरामपुर जनपद के नील कोठी निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र छोटके, छेदी राम (55) पुत्र खटाऊ और कृष्ण राठौर (10) पुत्र छेदी राम के रूप में हुई है। ये सभी बाइक से बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के दूधौली गांव में रिश्तेदारी जा रहे थे। खजुरार के पास पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई। तीनों घायलों को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बलरामपुर रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में इकौना-पयागपुर मार्ग पर बाइक दुर्घटना:तीन लोग गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










