नौतनवा पुलिस ने घर में घुसकर ताला तोड़कर तीन सिलेंडर, जेवरात और कपड़े चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में की गई। थाना नौतनवा में मुकदमा संख्या 64/2026, धारा 305(A), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत वांछित आफताब (24 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 05 अंबेडकर नगर, और गणेश दूबे (22 वर्ष), निवासी रामनगर टोला मरचहवा, की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दोनों को बैरियहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वादिनी ने 24 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना दी थी कि वह इलाज कराने गोरखपुर गई थी। इसी दौरान 23 मार्च को अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर तीन बक्से तोड़ दिए। चोरों ने करीब 15 साड़ियां, 150 किलो चावल, सोने-चांदी के गहने (झुमका, पायल, मंगलसूत्र), 60 हजार रुपये नकद और तीन गैस सिलेंडर (दो खाली व एक भरा) चोरी कर लिए थे। तीन दिन की तलाश के बाद, 28 मार्च की सुबह 3:50 बजे पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को तीन खाली रसोई गैस सिलेंडरों सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बेचकर जुआ व कसीनो में पैसे उड़ा दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन खाली रसोई गैस सिलेंडर और 840 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता यादव, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी, कांस्टेबल मनीष यादव और कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल थे। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
नौतनवा में घर से सिलेंडर, जेवरात चोरी:दो वांछित आरोपी गिरफ्तार; जुए में उड़ाए चोरी के पैसे
RELATED ARTICLES












