बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। यह घटना टिलवा मोड़ पुलिया के पास हुई, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान टिलवा गांव निवासी राकेश पुत्र बासदेव के रूप में हुई है, जो अपने साथी विजय पुत्र सुदर्शन के साथ सुजौली बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। हादसे में राकेश को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार विजय को मामूली चोटें आईं, जिसका इलाज पीएचसी सुजौली में किया गया है। थाना प्रभारी मंजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक राकेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत:सुजौली में हादसा, साथी युवक घायल; पुलिस ने केस दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











