नवाबगंज पुलिस ने शनिवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों का चालान किया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में यह अभियान नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग के पास चलाया गया। अभियान के दौरान, दर्जनों दोपहिया वाहनों का डीएल और हेलमेट न होने पर चालान किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने और अपने वाहन के कागजात दुरुस्त रखने की सलाह दी। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और नाबालिगों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। इस अभियान में लगभग एक दर्जन गाड़ियों का ऑनलाइन चालान किया गया। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक मुन्नर सिंह, एसआई धनंजय कुमार, अमित यादव, असद खान और सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बहराइच में दर्जनों वाहनों का चालान:पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दी हिदायत
RELATED ARTICLES












