भारतीय जनता पार्टी ने गणेशपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मिश्र ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इन्हीं आदर्शों के अनुरूप जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर लागू कर संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भाजपा का गणेशपुर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित:जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Recent Comments
on Hello world!










