Homeक्राइम (Crime)दहेज के लिए दरिंदगी! पत्नी को पीटा, बिजली का करंट लगाया.

दहेज के लिए दरिंदगी! पत्नी को पीटा, बिजली का करंट लगाया.

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज की मांग को लेकर क्रूरता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उससे 5 लाख रुपये की मांग की गई और इनकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया तथा कई बार बिजली का करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया।

 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2004 में गुड्डू पुत्र मोबीन शाह के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

 

“पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध”

चार बच्चों की मां बनने के बाद भी उसके साथ अत्याचार कम नहीं हुए और समय-समय पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाती रही। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जबरन पंजाब के शिवपुरी इलाके में ले जाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट की गई।

 

कारोबार के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग

पीड़िता की मां को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पंजाब में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 19 मार्च को आरोपी पति ने उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, ईद से पहले आरोपी पति घर लौटा और कारोबार के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की। महिला ने रकम देने से मना किया तो आरोपी ने दूसरी महिला के साथ रहने की धमकी दी और फिर मारपीट शुरू कर दी।

 

बिजली का करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया

पीड़िता का आरोप है कि सुबह करीब 11:30 बजे पति गुड्डू और सास शमशीरन ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया और उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया। जाते-जाते आरोपी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया मुझे कई बार बिजली का करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया, जिससे मैं बेहोश हो जाती थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की बात कही है।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments