बरगदवा थाना क्षेत्र में प्रशासन ने सोमवार को सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया। इस दौरान कुछ ही मिनटों में पक्के और कच्चे निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। अमहवा गांव में करीब 30 डिसमिल जमीन सरकारी अभिलेख में खलिहान के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्के और कच्चे मकान बना लिए थे। राजस्व विभाग और लेखपाल की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अमहवा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:30 डिसमिल खलिहान की जमीन करवाया खाली, कई बार जारी किया था नोटिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











