श्रावस्ती जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। इसी कड़ी में, क्षेत्राधिकारी (CO) भिनगा भरत पासवान ने थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के बदला चौराहा पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, रेहड़ी, अस्थायी दुकानें और अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। अभियान के दौरान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जनहित में की गई है ताकि आम लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
जमुनहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू:सड़क किनारे से ठेले-रेहड़ी हटाए गए, भविष्य में कब्जा न करने की सख्त चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












